Voice of Pratapgarh News@किशोर कुमार छाबड़ा।
प्रतापगढ़। शहर के कलेक्ट्री रोड पशु चिकित्सालय के पीछे श्री मैया कल्याण धाम शक्तिपीठ मंदिर परिसर में श्री राम दरबार पंचमुखी बालाजी पर दोपहर 12:00 बजे से 5:00 बजे तक राम दरबार लगता है दोपहर में हवन 3:15 बजे होता है। राम दरबार में दुखियारे अपने दुख को राम दरबार में आकर सुनाते हैं जिसका निवारण करने के लिए उन्हें उचित सुझाव दिए जाते हैं जिससे यह दुखियारे अपने दुखों से छुटकारा भी पाते हैं। इसी तरह प्रत्येक रविवार को 2:15 बजे आरती के बाद कल्लाजी महाराज की गादी दर्शन होते हैं जो की सुबह से ही रात तक 10:00 बजे तक यह सिलसिला चलता रहता है जिसमें सैकड़ो भक्त यहां आते हैं एवं अपनी समस्या का निवारण करने के लिए सुझाव लेकर जाते हैं।
