Voice of Pratapgarh News
प्रतापगढ़। ज्योतिषियों के मतानुसार इस वर्ष होलिका दहन पर भद्रा का अशुभ काल आज रात 10.50 बजे तक रहेगा इसमें शहरों के हिसाब से समय कुछ मिनट को आगे-पीछे हो सकते है। रात्रि 11 बजे बाद होली को जलाना चाहिए। क्योंकि इस बार होली पर चंद्र ग्रहण भी है लेकिन इसके भारत में नहीं दिखने के कारण इसका महत्व शून्य रहेगा। आज 24 मार्च रविवार को सुबह 9.30 तक चतुर्दशी रही इसके पश्चात पूर्णिमा शुरू हो 25 मार्च सोमवार को दोपहर 12.30 बजे तक रहेगी।
सभी सम्मानित पाठकों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं
प्रतापगढ़। आज रात को 11 बजे बाद 9 शुभ योगों में जलाई जाएगी होली लगभग पिछले 700 सालों में नहीं बना ऐसा शुभ संयोग। देशभर में भक्ति व रंगों का पर्व होली आज 24 मार्च को एवं कल धुलेंडी 25 मार्च को मनाई जाएगी। आज रविवार को होलिका का दहन होगा कल सोमवार को खेली जाएगी सतरंगी होली। ज्योतिषियों के मुताबिक इस साल होलिका दहन पर भद्रा का अशुभ काल रात करीब 10.50 बजे तक रहेगा। शहरों के हिसाब से ये समय कुछ मिनट आगे-पीछे हो सकता है, इसलिए रात 11 बजे बाद होली जलानी चाहिए। इस बार होली पर चंद्र ग्रहण भी है, लेकिन भारत में नहीं दिखने के कारण इसका महत्व नहीं रहेगा। 24 मार्च को सुबह करीब साढ़े 9 बजे तक चतुर्दशी रहेगी। फिर पूर्णिमा शुरू हो जाएगी जो कि 25 मार्च को दोपहर 12.30 बजे तक रहेगी।



