गांधी चौराहे पर किया गया आकर्षक होलिका दहन

Voice of Pratapgarh News@किशोर कुमार छाबड़ा। 

प्रतापगढ़। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी बागड़ी समाज जो कि पुराने वस्त्र बेचा करते हैं गांधी चौराहे पर उनके द्वारा होलिका दहन का भव्य आयोजन किया जाता है। इच्छा अनुसार चंदा देने वालों से चंदा लेकर एवं निजी पैसे से भी पूरा सहयोग कर होलिका दहन करते हैं जो की प्रतापगढ़ में इस होली का दहन का इतिहास बन जाता है। होलिका दहन मुहूर्त के हिसाब से दहन की गई होलिका दहन में भव्य डेकोरेशन रंगोली बैलून फूल माला एवं डेकोरेशन आइटम का इस्तेमाल किया गया। होली को सजाने में करीब 5 घंटे लगे रंगोली सजाई गई जिसमें में लोगों तक अच्छा संदेश पहुंचे जिसके लिए स्लोगन लिखा गया। होलिका दहन को देखने के लिए शहर भर के सैकड़ो महिला पुरुष को बच्चों ने होलिका दहन का आनंद लिया एवं दर्शन लाभ लिया।

Recent Posts