राईट टू रिकॉल पार्टी के प्रत्याशी महावीर प्रसाद कुमावत ने चित्तोड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया

Voice of Pratapgarh News 

चित्तौड़गढ़। महावीर प्रसाद कुमावत ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि, इस लोकसभा चुनाव में वह कुछ अहम मुद्दों जैसे बेलेट पेपर द्वारा चुनाव करवाने और Evm मशीन का इस्तेमाल न करने जैसे गंभीर मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे है। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमन्त्री को वोट वापसी पासबुक के दायरे में लाना चाहते है। साथ ही उनकी पार्टी ने Gst क़ानून को रद्द करके रिक्त भूमि कर लाने का प्रस्ताव किया है, ताकि गरीब एवं मध्यम वर्ग पर टेक्स का बोझ कम हो, और व्यापारी वर्ग को भी राहत मिल सके। गौरतलब है कि महावीर प्रसाद कुमावत पिछले राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भी बतौर राईट टू रिकॉल पार्टी के उम्मीदवार के रूप में भीलवाड़ा जिले की जहाजपुर विधानसभा से इन्ही मुद्दों पर चुनाव लड़ चुके है।

उन्होंने बताया कि राईट टू रिकॉल पार्टी देश की एक मात्र ऐसी पार्टी है जो देश की सभी समस्याओ के कानून ड्राफ्ट आधारित समाधान के लिए काम कर रही है। ज्ञात हो फिलहाल इनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में 50 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। नामांकन के दौरान उनके साथ दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Recent Posts