
Voice of Pratapgarh News @
प्रतापगढ़। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वाधान में राम रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा नगर में निकाली जाएगी नगर कार्यकर्ता द्वारा विचार विमर्श किया गया एवं भव्यतापूर्ण रूप शोभायात्रा को देने हेतु निमंत्रण व घर-घर दीप प्रज्वल रंगोली कलश यात्रा झांकी आदि विषयों पर चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्ण आश्वासन के साथ शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया जिसमें मातृशक्ति में दुर्गा वाहिनी की और से शोभा यात्रा को भव्य बनाने हेतु बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर हनुमान जी मंदिर मानपुरा नगर के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे। राम नवमी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय किया गया नगर कार्यकर्ता ने शोभा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया एवं सभी कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम के सम्बन्ध में अगली बैठक
8 -4 -2024 को भाटपुरा हनुमान जी मंदिर पर आयोजित की जाएगी।



