जब्त एमडीएमए की अनुमानित बाजार कीमत 13 लाख 40 हजार रूपये
Voice of Pratapgarh News @
प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक लक्ष्मणदास के निर्देशन में बनवारीलाल मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ के मार्गदर्शन में चन्द्रशेखर पुलिस उप अधीक्षक वृत्त अरनोद के नेतृत्व में रमेशचन्द्र अहारी थानाधिकारी पुलिस थाना सालमगढ द्वारा लोकसभा चुनाव के मध्यनजर आदर्श आचार संहिता की पालना के कम में अवैध मादक पदार्थों के धरपकड़ अभियान के दौरान दिनांक 04.04.2024 को 67 ग्राम अवैध एम.डी.एम.ए. (मिथाईलीनडाईआक्सी मेथेमफेटामाईन) परिवहन करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार को जब्त कर थाना सालमगढ पर प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान जारी है। जब्त एमडीएमए की अनुमानित कीमत 13 लाख 40 हजार रूपये है।
घटनाक्रम – आगामी लोकसभा चुनाव एवं आदर्श आचार संहिता के मध्यनजर दिनांक 04.04.2024 को थानाधिकारी रमेशचन्द्र थाना सालमगढ मय जाप्ता के गश्त हल्का एवं नाकाबन्दी के दौरान प्रतापगढ़-रतलाम रोड बडी सांखथली फन्टे बोर्डर चैक पोस्ट पर नाकाबन्दी कर रहे थे। दौरान नाकाबन्दी प्रतापगढ की तरफ से एक स्विफ्ट डिजायर कार रंग सफेद रजिस्ट्रेशन नम्बर एम.पी. 09 सी जेड 4933 आयी जिसको रूकवाकर देखा तो कार में चालक सहित कुल 04 व्यक्ति बैठे हुए मिले। जिन्हे कहां से आने व कहां पर जाने के सम्बन्ध में पूँछताछ की तो चारों व्यक्तियों द्वारा सन्तोषप्रद जबाव नहीं देने से उक्त सभी व्यक्ति सदिग्ध प्रतीत होने से तलाशी ली गयी तो चारों अभियुक्तों के पास से कुल 67 ग्राम एमडीएमए) मिला। जिसके बारे में चारों से मादक पदार्थ एमडीएमए (मिथाईलीनडाई आक्सी मेथेमफेटामाईन) अपने कब्जे में रख परिवहन करने बाबत् अनुज्ञा-पत्र बाबत् पूंछा तो नहीं होना बताये जाने से उक्त मादक पदार्थ एमडीएमए (मिथाईलीनडाईआक्सी मेथेमफेटामाईन) को नियमानुसार जब्त किया जाकर चारों अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया एवं अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए (मिथाईलीनडाई आक्सी मेथेमफेटामाईन) परिवहन करने में प्रयुक्त कार स्विफ्ट डिजायर रजिस्ट्रेशन नम्बर एम.पी. 09 सी जेड 4933 को जब्त किया गया जाकर थाना सालमगढ पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त 1. वहिद पिता रमजान मेवाती जाति मुसलमान उम्र 53 साल निवासी मकान न. 32/01 मल्हार पलटन थाना मल्हारगंज जिला इन्दौर (मध्यप्रदेश)
2. ऐजाज हुसैन पिता मोहम्मद हुसैन जाति मुसलमान उम्र 40 साल निवासी जवाहर मार्ग साउथ तौड़ा मकान नं. 151 थाना रावजी बाजार जिला इन्दौर (मध्यप्रदेश) 3. मोहम्मद शाहरूख मसुरी पिता मोहम्मद याकुब मसुरी उम्र 30 साल जाति मुसलमान निवासी मकान नं. 18 छतरीपुरा थाना छतरीपुरा जिला इन्दौर (मध्यप्रदेश)
4. मोहम्मद मोईन खान उर्फ मोनु पिता मोहम्मद सलीम खान पठान जाति मुसलमान उम्र 26 साल निवासी राजकुमार नगर ग्राम बांक शेरपुर बाग मक्का-मदीना मस्जिद के पास धार रोड इन्दौर थाना चन्दन नगर जिला इन्दौर (मध्यप्रदेश)।



