श्री रोकडिया हनुमान मंदिर पर पूजा अर्चना के साथ शिखर पर चढ़ाई गई ध्वज पताका

Voice of Pratapgarh News@ किशोर कुमार छाबड़ा।

प्रतापगढ़। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री रोकडिया हनुमान मंदिर पर अमावस्या के अवसर पर विशेष पूजा अर्चना और आरती कर शिखर पर ध्वज पताखा चढ़ाई गई। ज्ञात रहे महीने के प्रत्येक अमावस्या व पूर्णिमा के अवसर पर विशेष पूजा अर्चना एवं आरती के साथ शिखर पर ध्वज पताका चढ़ाई जाती है आज के विशेष पूजा अर्चना एवं ध्वज प ताखा चढ़ाने के लाभार्थी रामचंद्र नागवानी परिवार प्रतापगढ़ थे। ज्ञात रहे जो भी भक्त इस पुनीत कार्य को करने से पहले मंदिर पुजारी से संपर्क कर ले यह जानकारी श्री रोकडिया हनुमान मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष भंवर लाल व्यास द्वारा दी गई।

Recent Posts