प्रथम चैत्र नवरात्रि पर माता रानी का सजा दरबार घर-घर हुई घट स्थापना

Voice of Pratapgarh New@ महेश कुमार गुप्ता।

दौसा। उपखंड मुख्यालय लालसोट में चैत्र नवरात्रि नौ देवी महापर्व पर देवीय मंदिरों एवं घरों पर भक्तों द्वारा विशेष साफ सफाई, डेकोरेशन एवं फूलों से श्रृंगार कर मां शक्ति की पूजा आराधना की गई।

शहर के प्रमुख रोड स्थित महाकाली मंदिर के पुजारी बनवारी व्यास ने बताया कि चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने माता की विधिवत पूजा की। माता के दिव्य दर्शन कर घर परिवार के सुख समृद्धि की कामना के साथ ढोक लगाई। अब 9 दिनों तक घरों एवं मंदिरों में प्रतिदिन मां के नौ रूपों की पूजा होगी। इस साल नवरात्रि पर कई सिद्धि योग के साथ अद्भुत संयोग बन रहे हैं। ओम नम श्चंडिकायै मंत्र के निरंतर जाप से माता रानी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Recent Posts