मीठी ईद,गणगौर और शादी विवाह होने के कारण बाजारों में रही जबरदस्त भीड़

Voice of Pratapgarh News@ महेश कुमार गुप्ता।

दौसा। उपखण्ड लालसोट में सोमवार को व्यापार महासंघ के आह्वान के कारण बाजार बंद रहने से मंगलवार को मीठी ईद और गणगौर का पर्व एक ही दिन होने और शादी विवाह होने के कारण लालसोट के सभी बाजारों में जबरदस्त भीड़ रही ।

बाजारों में लोगों ने अपनी आवश्यकता अनुसार सामान खरीदने दो दिन बाद मीठी ईद होने के कारण और शादी विवाह होने से कपड़ों और रेडिमेड की दुकानों पर काफी भीड़ रही और गणगौर का पर्व नजदीक होने के कारण खाद्य सामग्री खरीदने के लिए परचून की दुकानों पर भी काफी भीड़ रही।

Recent Posts