भाजपा नेता पारस झंझोट के नेतृत्व में शहर की कच्ची बस्ती में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा का किया स्वागत

Voice of Pratapgarh News @

भाजपा नेता पारस झंझोट के नेतृत्व में शहर की कच्ची बस्ती में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा का स्वागत किया , मंत्री ने बस्ती में जाकर समस्याओं को सुना और निदान हेतु आश्वस्त किया

प्रतापगढ़। वार्ड नंबर 3 कच्ची बस्ती में भाजपा नेता पारस झंझोट के नेतृत्व में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा का स्वागत किया गया एवं चित्तौड़गढ़ प्रतापगढ़ सांसद प्रत्याशी सीपी जोशी के लिए वोट देने की अपील की गई।
इस दौरान वार्ड नंबर 3 कच्ची बस्ती के रहवासियों ने मंत्री मीणा को मौखिक रूप से पानी, बिजली , सड़क एवं अपनी मूलभूत सुविधाओं के लिए मंत्री मीणा के समक्ष अपनी परेशानियों से अवगत कराया जिस पर राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने सभी बस्ती वासियों को आश्वासन दिया कि आमजन के हित में प्रधानमंत्री मोदी पुरी तरह से लगें हुए हैं कि आमजन को सड़क बिजली पानी सहित सभी मूलभूत सुविधाएं मिले। मंत्री मीणा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद आपको इन समस्याओं से निजात मिलेंगी
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष उत्सव जैन ,
पारस झंझोट, भारत रॉयल लक्ष्मण मीणा, भागीरथ मीणा, सिराज कुरैशी, कयूम खान, इकबाल,भूरा, मुकेश, मेहबूब,कालू रंगा स्वामी, दिनेश वाल्मीकि, मुकेश वाल्मीकि, गणेश, पन्नालाल वाल्मीकि, प्रहलाद मीणा, दिलखुश आदि उपस्थित रहे।

Recent Posts