ग्राम सेमरथली में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन एवं जिला कारागृह प्रतापगढ़ का साप्ताहिक निरीक्षण

 

Voice of Pratapgarh News @

प्रतापगढ़/ राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार एवं एक्शन प्लान की पालना में प्राधिकरण सचिव राजेन्द्र सिंह द्वारा ग्राम सेमरथली में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर आमजन को विधिक जानकारियां प्रदान कीं।
एक्शन प्लान की रोशनी में शिविर आयोजन करते हुए जनउपयोगी सेवाओं जैसे विद्युत सप्लाई, पानी, टेलीफोन, परिवहन, आवास, शिक्षा, चिकित्सा, साफ-सफाई, सड़कें, बैंक व इंश्योरेंस आदि के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त आखातीज पर होने वाले बाल विवाहों को रोकने व बाल विवाह से होने वाले नुकसानों को विषय में ग्रामीणजन को समझाया गया। उपस्थित आमजन को यह भी बताया गया कि बाल विवाह होने की स्थिति में वे हेल्पलाईन नंबर पर अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में लिखित में भी शिकायत प्रस्तुत कर सकते हैं। इसी के साथ उपस्थित ग्रामीणजन को निःशुल्क विधिक सेवाओं, पीड़ित प्रतिकर स्कीम, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं, वरिष्ठजनों के अधिकार, महिलाओं के अधिकार एवं उनसे संबंधित कानूनांे की जानकारी प्रदान की गई।
जेल निरीक्षणः- राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार तथा अण्डरट्रायल रिव्यू कमेटी द्वारा प्रदत्त निर्देशों की पालना में आज सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रतापगढ़ द्वारा जिला कारागृह प्रतापगढ़ का निरीक्षण किया गया जिसमें बंदियों से वार्ता कर उनके अधिकारों से अवगत करवाया गया और जिन बंदियों के जमानत के आदेश हो चुके हैं उनसे भी वार्ता की गई। निरीक्षण के दौरा कारागृह परिसर की सुरक्षा के लगाए गए सी.सी. कैमरे, बंदियांे का स्वास्थ्य, आदि बिन्दूओं पर विशेष ध्यान दिया गया।
निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा बंदीयों से संवाद भी किया गया। बंदियों से संवाद के दौरान प्राधिकरण सचिव द्वारा उनकी समस्याओं को सुना तथा निराकरण हेतु निर्देश प्रदान किये गए। बंदियों से वार्ता के दौरान बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, बंदियों के अधिकार, पीड़ित प्रतिकर स्कीम एवं लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम आदि के विषय में जानकारी प्रदान की गई।

Recent Posts