Voice of Pratapgarh News@ महेश कुमार गुप्ता
चैत्र नवरात्रि अष्टमी पर श्रद्धालुओं द्वारा मंदिरों में की पूजा अर्चना, ज्योत जलाकर मांगी कुशल परिवार की मन्नते
दौसा। उपखंड मुख्यालय लालसोट में चैत्र नवरात्रि के पवित्र माह की अष्टमी पर श्रद्धालुओं द्वारा माता के मंदिरों एवं घरों पर जोत जलाकर एवं पूजा अर्चना कर खुशहाल परिवार की कामना की जिसके कारण देवियों के मंदिरों में काफी भीड़ देखने को मिली ।
भक्तों द्वारा अपने-अपनी कुलदेवी के मंदिरों पर जाकर पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालु सुबह से ही साधनों के माध्यम से माता के दरबार पहुंचे और माता रानी के दर्शन किए ।
शहर की प्रसिद्ध घाटा की पपलाज माता, खु्र्रावाली ब्याई माता, प्रसिद्ध महाकाली मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमडी, भक्तों द्वारा माता के दर्शन करने के बाद ज्योत जलाकर पूजा अर्चना की गई तथा माता के प्रिय भौजन खीर पुरी का भोग लगाया। माताजी के भोपो द्वारा मंगल गीत गाए गए अष्टमी पर श्रद्धालु अपने-अपने घरों पर भी अपनी कुलदेवी की विधिवत पूजा करते हैं ज्योत की हलवा पुरी की साथ अर्चना करती है। फिर कन्याओं का पूजन वंदन कन्या भोज का आयोजन भी करते हैं एवं आशीर्वाद स्वरुप अपने-अपने परिवार की कुशलता की कामना करते हैं।



