गर्मी से राहत पाने के लिए लगाई गई ठंडे पानी की प्याऊ

 

Voice of Pratapgarh News@ किशोर कुमार छाबड़ा।

प्रतापगढ़। गर्मी के मौसम में गर्मी से राहत पाने के लिए आमजन एवं राहगीरों के लिए शहर के जीरोमाइल चौराहे पर एक ठंडे पानी की प्याऊ लगाई गई है। यह प्याऊ समाजसेवी प्रकाश पहलवान की तरफ से लगाई गई है जिससे गर्मी के मौसम में राहगीरों को एवं क्षेत्र वासियों को ठंडे जल से राहत प्रदान होगी। इस पुनीत कार्य को करने के लिए आमजन ने समाजसेवी प्रकाश पहलवान को धन्यवाद दिया एवं नगर परिषद राम कन्या प्रहलाद गुर्जर को भी इस प्याऊ में पानी की सप्लाई के लिए धन्यवाद दिया ।

Recent Posts