Voice of Pratapgarh News@ किशोर कुमार छाबड़ा।
प्रतापगढ़। जीव दया व मानव सेवा को समर्पित शहर की सामाजिक संस्था ने आज अहिंसा नगर में पक्षियों के पीने के पानी के लिए परिण्डे वितरित किये।
अहिंसा नगर के दीपक शाह ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए टीम हेल्प देम के संस्थापक हितेश पटेल व टीम आपणो प्रतापगढ़ की कृतिका शाह,दक्ष शाह के साथ अहिंसा नगर में घर घर जाकर परिण्डे वितरित किये एवं परिंडों मे रोजाना पानी भरने के लिए आग्रह किया ।



