Voice of Pratapgarh News@ किशोर कुमार छाबड़ा।
प्रतापगढ़। शहर में मंगलवार को एरियापति हनुमान मंदिर परिसर में श्री वटकेश्वर महादेव मंदिर की स्थापना पिछले वर्ष की गई थी जिसका मंदिर निर्माण कार्य अब पूरा हो चुका है एवं मंदिर में मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त पर आयोजन रखा गया। इस शुभ अवसर पर सभी भक्तजन ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधार कर आयोजन को सफल बनावे एवं धर्म का लाभ लें। कार्यक्रम 23 अप्रैल मंगलवार प्रातः 8:00 बजे मूर्ति पूजन एवं रूद्र यज्ञ संगीत मय सुंदरकांड दिनांक 23 अप्रैल 2024 मंगलवार रात्रि 8:00 बजे शिव स्थापना मूर्ति स्थापना दिनांक 24 अप्रैल 2024 बुधवार दोपहर 1:00 बजे पूर्ण आहुति एवं प्रसादी दिनांक 24 अप्रैल 2024 बुधवार शाम 5:00 बजे स्थान एरियापति हनुमान जी मंदिर परिसर एरिया पति रोड प्रतापगढ़ में आयोजित हो रहा है।



