आई टी केन्द्र शिवसिंहपुरा में एक दिवसीय योग प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

 

Voice of Pratapgarh News@ महेश कुमार गुप्ता।

दौसा। आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) राजकीय आयुर्वेद औषधालय तलावगांव के द्वारा आई टी केंद्र शिवसिंहपुरा में एक दिवसीय योग प्रशिक्षण दिया गया जिसमे प्रभारी डॉ. नवीन मिश्रा और योग प्रशिक्षक पुरुष रामकिशोर मीणा व महिला रीना मीणा द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया जिसमे आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को योग संबंधी योगासन , आयुर्वेद के अनुसार दिनचर्या ऋतुचर्या आदि का गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं व तीन वर्ष से छः वर्ष के बच्चो को योग का महत्त्व व लाभ के बारे में बताया गया साथ ही योग प्रशिक्षक पुरुष रामकिशोर मीणा व योग प्रशिक्षक महिला रीना मीणा के द्वारा योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में योगाभ्यास , प्राणायाम करवाया गया जिसमे आंगडबाड़ी सुपरवाइजर चंद्रा खंडेलवाल व शिवसिंहपुरा सेक्टर समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही ।

उपस्थित कार्यकर्ता वह इनका हमारे जीवन में क्या महत्त्व है इसके बारे में भी बताया गया!

Recent Posts