संत शिरोमणि 1008 गुरुदेव पीपा महाराज की 701वी जन्मजयंती मनाई

 

Voice of Pratapgarh News@ विरेन्द्र टेलर।

प्रतापगढ़। पीपलखूंट में पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज के आराध्य देव संत पीपा महाराज की 701वी जन्म जयंती और हनुमान जयंती पीपलखूंट में दर्जी समाज द्वारा मनाई गई। फुल माला अर्पण कर आरती उतारी गई। समाज अध्यक्ष दिवेश टेलर ने बताया संत पीपा मध्यकालीन राजस्थान में भक्ति आन्दोलन के प्रमुख संतों में से एक थे। दर्जी समुदाय के लोग संत पीपाजी को अपना पूजनीय गुरुदेव मानते हैं।पीपाजी ने भारत में चली आ रही चतुर वर्ण व्यवस्था में नवीन वर्ग एवं श्रमिक वर्ग को सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
इस दौरान नानालाल टेलर,लक्ष्मीलाल टेलर,दिलीप टेलर,सूरजमल टेलर,राजेश,संदीप,
राहुल,रोनिस,साकेत आदि समाजजन उपस्थित रहे।

Recent Posts