Voice of Pratapgarh News @
प्रतापगढ़। श्री महाकालेश्वर मंदिर राजपूत धर्मशाला नीमच रोड़, चारभुजा कॉलोनी में पंच दिवसीय श्री शिव पुराण कथा शनिवार को कलश यात्रा एवम पौथी पूजन के साथ प्रारंभ हुई। श्री महाकालेश्वर मंदिर शिव भक्त मंडल द्वारा आयोजित पंच दिवसीय श्री शिवपुराण कथा कलश यात्रा बाहुबली कॉलोनी के श्री बाहुबलेश्वर मंदिर से कलश यात्रा प्रारंभ हुई जो श्री महाकालेश्वर मंदिर तक आई जिसमें काफी संख्या में महिलाओं कलश उठाए। श्री शिपुराण कथा के प्रवक्ता पं. घनश्याम शास्त्री (नारायण खेड़ा वाले) के मुखारबिंदु से ज्ञान गंगा प्रभावित हो रही प. घनश्याम शास्त्री ने आज नारद – विष्णु संवाद का प्रसंग सुनाया जिसमे नारद ने विष्णु जी से शिलनिधि राजा की लड़की से विवाह हेतु विष्णु जी का रूप मांगा लेकिन विष्णु जी ने अपने तीन रूप में से एक रूप बंदर का नारद को दे दिया जिससे शिलनिधी राजा की लड़की ने वरमाला के समय उनके सामने भी नहीं देखा और आगे बढ़ कर विष्णु जी के गले में वरमाला डाल दी एवम चले गए। कथा श्रवण हेतु चारभुजा कॉलोनी , एपीसी स्कूल के पास की कॉलोनी, ओशिया विहार, मालीखेड़ा एवं प्रतापगढ़ शहर से राजपूत समाज के काफी संख्या में महिलाएं एवं पुरूष शामिल हो रहे है। कथा समाप्ति पर प्रसादी पुखराज मोदी शिवभक्त मण्डल एवम रघुविरदास वैष्णव द्वारा वितरण किया गया।



