परशुराम जन्मोत्सव विप्र फाउंडेशन द्वारा भव्य एवं बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा 

 

Voice of Pratapgarh News @

प्रतापगढ़ । विप्र फाउंडेशन का राजस्थान मध्य प्रदेश उड़ीसा अरुणाचल प्रदेश गुजरात पंचदिवसीय भगवान परशुराम महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें  8 मई (उड़ीसा) 9मई ( मध्य प्रदेश)10 मई परशुराम कुंड (अरुणाचल प्रदेश) 11 मई सूरत गुजरात 12 मई बांसवाड़ा राजस्थान में आयोजित होगा। आराध्य देव भगवान परशुराम जन्मोत्सव को बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाने का संकल्प लिया गया विप्र बंधु प्रतापगढ़ में भी परशुराम जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित होगा।  विप्रफाउंडेशन के देहात जिला अध्यक्ष गणपत लाल शर्मा, विप्र फाउंडेशन युवा जिला अध्यक्ष विकास शर्मा, विप्र वाहिनी जिला अध्यक्ष प्रतीक शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी शुभम भट्ट ने बताया कि परशुराम जन्मोत्सव बड़े हर्षो उल्लास के के साथ मनाया जाएगा। जिले के विप्र बंधुओ से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Recent Posts