भाजपा युवा मोर्चा ने की मूक बधिर पशु और पक्षियों के लिए परिंडा बांधो पर्यास अभियान की शुरुआत

Voice of Pratapgarh News @

प्रतापगढ़। छोटीसादड़ी में ‌प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मूक-बधिर पशु पक्षियों के लिए परिंडा बांधो पर्यास अभियान की शुरुआत हुई।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जसपाल गुर्जर ने बताया कि 17 मई तक चलने वाले इस अभियान शुरुआत पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं निंबाहैड़ा छोटी सादड़ी से विधायक श्रीचंद कृपलानी ने छोटीसादड़ी के गोमाना गांव में परिंडा बांधकर इस अभियान की शुरुआत की।
युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष अनिल पाटीदार ने बताया की मूकबधिर पशु और पक्षियों के लिए पानी की पर्याप्त व्यवस्था के लिए युवा मोर्चा कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ स्तर पर पशु और पक्षियों की पानी और दाने की व्यवस्था के लिए कार्यकर्ता चिंता कर रहे हे। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जसपाल गुर्जर ने बताया कि पूरे राजस्थान में यह समय अत्यधिक गर्मी का चल रहा है युवा मोर्चा राजस्थान ने तय किया है कि एक लाख परिण्डे एवं लगभग 10000 से अधिक पानी पीने हेतु जल स्रोत पशुओं के लिए तैयार किए जा रहे हे ।जिसके तहत प्रत्येक मंडल स्तर पर पक्षियों के लिए कम से कम 100 परिंडे एवं पशुओं के लिए सीमेंट की टंकी अथवा अन्य पानी की टंकी जैसे सार्वजनिक स्थानों पर लगाकर नियमित रूप से जल भरने की सुचारू व्यवस्था की जा रही हैं । अभियान के तहत मंदिर, उद्यान जहां पक्षियों तथा पशुओं की संख्या रहती है ऐसे स्थान पर परिंडे अथवा पशुओं के लिए जल स्रोत तैयार किए जा रहे हे।
इस अवसर पर इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कैलाश गुर्जर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गब्बरसिंह अहीर ,पूर्व मंडी कमेटी अध्यक्ष विष्णुलाल पाटीदार, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहरलाल पारीक, गोमाना सरपंच किशोर मीणा, वरिष्ठ नेता धनराज कुमावत,कवि राणा राजस्थानी, सजय जैन, कारुलाल गायरी ,बबलु साहु, राकेश गायरी, हरिश्याम शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री भेरुलाल गुर्जर, मंडल उपाध्यक्ष महेश माली, अनिल पाटीदार, निंबाहेड़ा नगर मंडल उपाध्यक्ष देवकरण समदानी, वार्ड पंच देवेंद्र शर्मा, कपिल मालवीय, सूरज गुर्जर, दिनेश गुर्जर, लकी राज सिंह राठौड,देवीलाल कुमावत, विनोदगायरी दिनेश, देवेन्द्र गायरी सहित भाजपा और युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Recent Posts