Voice of Pratapgarh News @
प्रतापगढ़। जिले में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के तहत विप्र फाउंडेशन व सकल ब्राह्मण समाज द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें परशुराम जन्मोत्सव के तहत कथा वाचन , गायों को चारा वितरण
पक्षियों के लिए परिंडे आदि कार्यक्रम विप्र फाउंडेशन परशुराम जन्मोत्सव समारोह सप्ताह के तहत आयोजित हो रहे हैं ।आयोजन ग्रामीण क्षेत्र व नगर में आयोजित किए जा रहे हैं भगवान परशुराम आराध्य देव के विप्र फाउंडेशन के देहात जिला अध्यक्ष गणपत लाल शर्मा द्वारा कथा आयोजित करवाई जा रही है पूर्णाहुति 10 मई को परशुराम जन्मोत्सव पर आयोजित होगी।
आराध्य देव भगवान परशुराम विप्र फाउंडेशन व समस्त ब्राह्मण समाज द्वारा शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पधारने का आह्वान किया गया।



