अक्षय तृतीया पर 23वां आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ आयोजित

 

Voice of Pratapgarh News @ किशोर कुमार छाबड़ा।

प्रतापगढ़। शहर में अक्षय तृतीया पर 23वां आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन दीपेश्वर तालाब के पास शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर परिसर पर श्री विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण सुथार समाज द्वारा फिजूल खर्ची को रोकने के लिए यह सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसे समाज लगातार करती आ रही है जो कि सराहनीय कदम है जिसमें लड़के वाला लड़की वाले फिजूल खर्ची से बचते हैं। इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में मंदसौर नीमच रतलाम इंदौर चित्तौड़ भीलवाड़ा बांसवाड़ा एवं गुजरात क्षेत्र से भी सामूहिक विवाह में वर वधु पधारे। समाज के कार्यवाहक मगनीराम सुथार ने बताया श्री विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण कि सुथार समाज द्वारा यह सामूहिक विवाह सम्मेलन को ऐतिहासिक सम्मेलन बनाने में समाज के युवा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस विवाह में 16 जोड़ों ने एक साथ जीवन भर रहने की कसम खाई जिसमें पंडित द्वारा मंत्रोचार के साथ विवाह समापन करवाया।

Recent Posts