अक्षय तृतीया के अवसर पर आयोजित हुई भागवत ज्ञान गंगा

 

Voice of Pratapgarh News @

प्रतापगढ़। अक्षय तृतीया के अवसर पर ज्ञान गंगा महोत्सव के अवसर पर साप्ताहिक विप्र फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष गणपत लाल शर्मा द्वारा भागवत कथा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में सर्व समाज के लोग सम्मिलित हुए l जिला प्रवक्ता शुभम भट्ट ने बताया कि सामाजिक एकता समरसता संदेश लेकर के फाउंडेशन पूरे देश में सुंदर कार्य कर रहा है। आगामी दिवस अगले विप्र फाउंडेशन द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन, यज्ञोपवीत संस्कार सामूहिक, अक्षय तृतीया के अवसर पर किया जाएगा। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश नागर ने बताया कि संगठन सदैव सर्व समाज को साथ लेकर के कार्य करता है जिला युवा अध्यक्ष विकास शर्मा ने बताया कि युवाओं की टीम घर-घर जाकर के विप्रफाउंडेशन के पढ़ने में उच्च शिक्षा क्षेत्र मे अर्थ के क्षेत्र में सहयोग चाहता हो तो उसे भी फाउंडेशन बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध करवाएगा। गाय, गंगा एवं समाज उत्थान के लिए फाउंडेशन कार्य कर रहा है। आज फाउंडेशन की तरफ से परशुराम जन्मोत्सव पर गायों को हरा चारा डाला गया जिला स्तर का कार्यक्रम फाउंडेशन द्वारा धमोत्तर में आयोजित हुआ जिसमें आगामी बेठक के लिए भी रूपरेखा तैयार की गई। इस अवसर महा आरती प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ इस अवसर पर प्रदेश मंत्री सत्यनारायण भट् उदयपुर उदयपुर फाउंडेशन पदाधिकारी प्रतीक शर्मा पार्षद, दिनेश शर्मा, रविंद्र भारद्वाज, घनश्याम शर्मा चित्तौड़, केशव शर्मा मुंगाना भगवती लाल एडवोकेट धमोतर विवेक भारद्वाज चित्तौड़ पीयूष शर्मा चित्तौड़, माया शर्मा महिला जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा धीरज शर्मा शैलेंद्र शर्मा कृष्ण गोपाल शर्मा सुशील शर्मा किशोर शर्मा धीरज शर्मा कैलाश चंद्र राठौर कवि शेखर शर्मा एवं महेश शर्मा धरियावद जिला अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ रमेश टाक विनीत शर्मा किसान संघ अध्यक्ष गोपाल खटवाड़ आदि सैकड़ो की संख्या में स्त्री पुरुष सम्मिलित हुए अक्षय तृतीया पर संकल्प लिया गया। भागवत कथा वाचक घनश्याम शर्मा गन्धेर बालों ने कथा का बड़ा मार्मिक प्रसंग सुना करके सामाजिक एकता का संदेश दिया।

Recent Posts