संजीवनी सेवा संस्था ग्रामीण क्षेत्रों में 1200 बच्चों दे रही गुणात्मक शिक्षा, बच्चों में पढ़ाई को लेकर उत्साह 

 

Voice of Pratapgarh News @

प्रतापगढ़। संस्था द्वारा जिले में इन दिनो ग्रामीण इलाकों में कई जगह समर कैंप आयोजित किए जा रहे हैं जिसमे गर्मियों के अवकाश में ग्रामीण इलाकों में बच्चो बच्चियों के साथ ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को गुणात्मक शिक्षा प्रदान की जा रही है। 1200 बच्चे ले रहे है लाभ संजीवनी सेवा संस्था द्वारा संचालित शिक्षा केंद्र चालू कर ग्रामीण इलाकों में बच्चो बच्चियों को गुणात्मक शिक्षा व अपने लक्ष्य को हासिल करने के बारे में निशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। संजीवनी सेवा संस्था ने पहली बार पहल की ग्रामीण इलाकों में बच्चो बच्चियों को लाभान्वित करने के लिए जागरूकता अभियान व बच्चो को शिक्षा से जोड़े रखने हेतु भरसक प्रयास किया जा रहा है। संस्थान कार्य क्रम समन्वयक अमर सिंह ने बताया की गर्मीयो में ज्यादातर बच्चे बच्चियां पढ़ाई पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं और ग्रामीण इलाकों में दो महिने में बच्चे अपनी पढाई लिखाई को भूल जाते है। इन सब बातों को ध्यान में रखकर ग्रामीण इलाकों के बच्चो बच्चियों के भविष्य को संवारने हेतु निशुल्क शिक्षा केंद्र चालू किए गए हैं और करीब 1200 बच्चे बच्चियां पढ़ाई लिखाई कर रहे है। संस्थान का उद्देश्य सामाजिक सरोकार संबंधित कार्य करना व धरातल पर पहुंच कर लाभान्वित करना है। संस्थान आफिस सहायक अंशुया मीणा ने बताया की संस्थान द्वारा संचालित सामाजिक सरोकार संबंधित कार्य ग्रामीण इलाकों में जागरूकता अभियान के माध्यम से किए जा रहे हैं और लगातार जारी रहेंगे। शिक्षा केंद्र संचालक रेखा मीणा ने बताया की जब मेने बच्चो बच्चियों को पढ़ाने की मुहिम चलाई उस समय पर 20 बच्चे बच्चियां आई और आज करीब 90 बच्चे बच्चियां पढ़ाई लिखाई कर रही है मुझे संस्थान द्वारा संचालित शिक्षा केंद्र से जुड़कर बहुत अच्छा लगा और मन खुश होता है जब बच्चे बच्चियां पड़ने आते हैं।

Recent Posts