राहगिरो के मोबाईल लुट कि वारदात करने वाली गैंग का पर्दाफाश 1 अभियुक्त गिरफ्तार व 5 विधी से संर्घषरत बालक डिटेन, 7 मोबाईल व घटना मे प्रयुक्त 2 मोटरसाईकल पावर बाईक बरामद

 

Voice of Pratapgarh News @

प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक लक्ष्मणदास के निर्देशन में बनवारीलाल मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ के मार्गदर्शन में चन्द्रशेखर पुलिस उप अधीक्षक वृत्त अरनोद के नेतृत्व व रमेशचन्द्र अहारी थानाधिकारी पुलिस थाना सालमगढ टीम द्वारा राहगिरो के साथ मोबाईल लुट करने के आरोपी 1 अभियुक्त व 5 विधी से संर्घषरत बालक को किया गिरफ्तार ।

घटना विवरणः थानाधिकारी ने बताया कि वाकियात मामला इस प्रकार है कि दिंनाक 14.04.2024 को प्रार्थी चन्द्रेश पिता नन्दकिशोर कुमावत उम्र 23 वर्ष निवासी सालमगढ ने थाने पर रिपोर्ट पेश कि की दिनांक 12.04.2024 को समय करीब रात करीब 8 बजे 3 अज्ञात वाहन चालको द्वारा मुझ प्रार्थी का भैरू बावजी घाटी के नीचे मोबाईल जबरन छीन कर ले गये ।
2. दिंनाक 18.4.2024 को प्रार्थी लेखराज पिता ओमप्रकाशउम्र 35 साल जाति शर्मा निवासी दलोट थाना सालमगढ़ ने उप थाना हो रिपोर्ट पेश कि की मेरी माता शकुंतला पत्नी ओम प्रकाश जाति शर्मा उम्र 60 साल निवासी दलोट व धर्मपत्नी रैना शर्मा दोनों आज दिनांक 18.4.2024 को शाम करीब 7.40 पी.एम दलोट से सालमगढ़ रोड पर मकान निर्माण का काम को देखने गए थे मकान का काम देखकर रोड पर खड़े थे तब दलोट की तरफ से एक ब्लू कलर पल्सर बिना नंबरी जिस पर तीन लोग सवार होकर आये मेरी धर्मपत्नी के गले से मंगलसूत्र झपटकर व मोबाइल झपटकर ले गए।
3. दिंनाक 7.5.24 प्रार्थी अमित कुमार पिता प्रदीप कुमार सोनी निवासी जावरा मध्य प्रदेश ने थाने पर रिपोर्ट पेश कि की दिनांक 13 अप्रैल 2024 समय प्रातः 1130 बजे में भगत सिंह चौराहा दलोट थाना सालमगढ़ में ठेला गाड़ी पर तरबूज बेच रहा था तब तीन लड़के मोटरसाइकिल पर आए मेरे साथ छीना झपटी कर मेरे पेंट के पीछे वाले जेब में मोबाइल निकाल कर भाग गए।
4. रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 85/24, 88/24, 103/2024 धारा 392 भादस में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। दौरान अनुसंधान प्रकरण में निरीक्षण घटनास्थल कर बयान प्रार्थीगण के लेखबद्ध किये जाकर संदिग्ध व्यक्तियो से पूछताछ कर मुख बीरो से अज्ञात बदमाशों की तलाश व पतेरसी माल-मुल्जिमान की गयी।
इस दौरान तलाश व पतेरसी माल-मुल्जिमान के दिनांक 11.5.2024 को अभियक्त 1.
शंकरलाल पिता विजय जाती मीणा उम्र 19 साल निवासी बोरी ए थाना घन्टाली जिला प्रतापगढ व 5 विधी से संर्घषरत बालक द्वारा कस्बा दलोट व सालमगढ मे राहगिरो से लुट की घटना कारीत करना पाएं जाने से 1 अभियुक्त व 5 विधी से संर्घषरत बालक को प्रकरण में नियमानुसार जरिये फर्द गिरफतार व फर्द डिटेन कर मालमषरूका के 7 मोबाईल व लुट में प्रयुक्त 2 मोटरसाईकल पावर बाईक बरामद किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त 1. शंकरलाल पिता विजय जाती मीणा उम्र 19 साल निवासी बोरी ए थाना घन्टाली जिला प्रतापगढ को गिरफतार किया एंव 5 विधी से संर्घषरत बालक को डिटेन किया गया ।

Recent Posts