Voice of Pratapgarh News@ किशोर कुमार छाबड़ा।
प्रतापगढ़। आंधी बारिश के मौसम में जान जोखिम में प्रतापगढ़ वासियों की ??
नेशनल हाईवे पर है स्थित है सूखा हुआ इमली का पेड़।
जो की मानसून के मौसम में कभी भी आंधी बारिश के साथ हो सकता है धड़ाम।
शहर के काका साहब दरगाह के पास परशुराम चौराहा के पास काफी वर्षों से एक इमली का पेड़ सूखा हुआ खड़ा है। इस सूखे पेड़ से कभी भी किसी के ऊपर गिरने की नौबत आ सकती है। वैसे भी यह नेशनल हाईवे के अंतर्गत यह पेड़ आ रहा है प्रशासन समय रहते इस सुखे हुए विशालकाय इमली के पेड़ को हटवाकर बड़ी दुर्घटना को रोका जा सकता है। अगर समय रहते नहीं हटाया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस और ध्यान देकर इस नाकारा पेड़ को जल्द से जल्द कटाया जाए जिससे आमजान को राहत मिले इस पेड़ के नीचे 5-6 दुकानदार भी अपना व्यापार करते हैं। आमजन पर कुदरत का कहर ना बरसे इससे पहले ही इस पेड़ को हटाया जाए।



