राष्ट्र प्रेम के साथ आगे बढ़ रहा पंछी पुकार अभियान

 

7 दिवस, 7 महापुरुषों के शौर्य गाथा को याद कर चलाया जा रहा विशेष अभियान

Voice of Pratapgarh News @ महेश कुमार गुप्ता।

दौसा। भगत सिंह आभामंडल द्वारा भीषण गर्मी में मूक पक्षीयों की सेवार्थ चलाया जा रहा पंछी पुकार अभियान ना सिर्फ परिंडे लगा रहा है साथ ही भारत के महान स्वतंत्रता सेनानीयों की शौर्य गाथा भी आमजन तक पहुंचा रहा है।
संयोजक अमन शर्मा राजपूर्ण ने बताया की इसके जरिए आभामंडल का लक्ष्य आमजन को भारत की स्वतंत्रता के असल नायकों से रूबरू करवाना है।
पंछी पुकार अभियान के तहत् रविवार को जगदंबा कोलोनी में राष्ट्रीय शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष परिक्षित शर्मा की अगुवाई में परिंडे लगायें गये साथ ही नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जीवनी पर प्रकाश डाला गया।
अध्यक्ष लखन पाटोदिया द्वारा परिंडों में नियमित जल भरने हेतु जिम्मेदारी सुनिश्चित करी गयी।
गौरतलब है कि आभामंडल द्वारा इस वर्ष 221 परिंडे लगाने का संकल्प लिया गया है।
इस दौरान आभामंडल के धीरज राजपूत, अध्यापिका बबिता शर्मा ,‌ गौरव पाराशर , अप्पू शर्मा,रिदित चौधरी, गर्वित तिवारी , हनुमान, लोकेश समेत आभामंडल कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Recent Posts