Voice of Pratapgarh News @ महेश कुमार गुप्ता।
दौसा। शिक्षा विभाग के शिक्षण कार्य सत्र 2023-24 के अंतिम कार्य दिवस के दिन श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट के प्रधानाचार्य मदनलाल पारीक ने विद्यालय स्टाफ की मीटिंग लेकर “पीएम श्री” विद्यालय होने की जानकारी देते हुए बताया की श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट को पीएम श्री योजना में सम्मिलित कर लिया गया है
केंद्र सरकार की योजना अंतर्गत अब विद्यालय को सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस अर्थात शिक्षा का सर्वोत्तम केंद्र बनाने का कार्य किया जाएगा
पीएम श्री स्कूल कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा प्रायोजित है और इस योजना का उद्देश्य समावेशी शिक्षण वातावरण में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करना है जो प्रत्येक छात्र की अनूठी पृष्ठभूमि भाषा की जरूरतों और शैक्षणिक क्षमताओं को पूरा करता है,
हर कक्षा में सीखने के परिणामों पर जोर दिया जाएगा जिसमें योग्यता आधारित मूल्यांकन वैचारिक समझ और वास्तविक दुनिया पर ध्यान केंद्रित करेंगे, यह योजना समावेशी और आनंदमय वातावरण में उच्च-गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के लिए स्कूलों को उन्नत बनाती है साथ ही स्कूलों को पर्यावरण के अनुकूल बनाया जाएगा जिसमें जल प्रबंधन, पोषण उद्यान, सौर पैनलों और एलइडी लाइटिंग जैसी सुविधाएं होगी। ये विद्यालय अनुभवात्मक, शिक्षार्थी- केंद्रित और आनंददायक शिक्षण पद्धति के अनुकूल होगी ।
प्रधानाचार्य पारीक ने स्टाफ सदस्यों को निर्देशित किया है कि वो अभिभावकों से मिलकर विद्यालय का पीएम श्री होने से केन्द्रीय विद्यालय के समान शिक्षण स्तर होने पर अपने बच्चों का प्रवेश दिलवाने के लिए प्रेरित करे।
इस अवसर पर अशोक कुमार गुप्ता, उमाशंकर शर्मा, मोहन उपाध्याय, गिर्राज मीणा, अरविंद मीणा, बाबूलाल शर्मा ,संजय तिवारी, रमेश चंद सैनी, प्रकाश चन्द्र बैरवा, राजेन्द्र शर्मा,हनुमान प्रसाद शर्मा, ललित किशोर चतुर्वेदी ,रमेश चंद मीणा ,राजेंद्र गुप्ता, संजू गुप्ता, छवि पारीक, निर्मला गुप्ता, सरोज बैरवा, ममता मीना आदि स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।



