राज्यपाल अवार्ड प्राप्त करने वाले तीन स्काउट का सम्मान समारोह आयोजित

 

Voice of Pratapgarh News@ महेश कुमार गुप्ता।

दौसा। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खोहरापाड़ा,लालसोट में राज्यपाल अवार्ड प्राप्त करने पर तीन स्काउट का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय की ओर से स्काउट गोलू सैन, हर्ष पुरोहित, यजत तिवारी का सम्मान किया गया।
प्रधानाचार्य चेतना बंशीवाल द्वारा गोलू सैन, हर्ष पुरोहित,यजत तिवारी का सम्मान किया गया ।
इस अवसर पर प्रिंसिपल चेतना बंशीवाल ने कहा की स्काउट सेवा के पर्याय है, विद्यालय के प्रति सदैव समर्पण भाव रखने वाले नन्हें स्काउट्स को राज्यपाल अवार्ड मिला संस्था के लिए गौरव की बात है, उन्होंने स्काउट मास्टर श्रीकांत शर्मा का धन्यवाद अर्पित किया । इस अवसर पर महेश शर्मा,गोविंद सहाय शर्मा, अमित शर्मा, दिनेश शर्मा, शोभारानी शर्मा, अनुराधा पारीक, शायर, कविता शर्मा, केशव शर्मा, प्रतिभा शर्मा,सीमा सैनी, सतीश मौर्य उपस्थित रहे ।

Recent Posts