
Voice of Pratapgarh News @
प्रतापगढ़। दिनांक 19.05.2024 आपदा प्रबंधन कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी गजेन्द्र पाल डूंगरवाल ने बताया कि रात्री 9 बजे जिला नियंत्रण कक्ष जिला कलेक्टर कार्यालय के कंट्रोल रूम पर सूचना मिली की अरनोद नई आबादी सुदर्शन नगर पेट्रोल पंप के पीछे कुएं में अज्ञात लाश पड़ी होने की सूचना प्राप्त होते अतिरिक्त जिला कलेक्टर विनय पाठक के निर्देशानुसार नागरिक सुरक्षा इंचार्ज उमेश कुमार रैदास के निर्देशन में अरनोद रेस्क्यू टीम ने आवश्यक उपकरणों सहित घटनास्थल हेतु रवाना होकर नागरिक सुरक्षा रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचने के पश्चात विनोद बंजरा,रोशन मीणा, दीपेन्द्र सिंह,अंकित राठौर,वीरेंद्र सिंह, नीलम राठौर, के नेतृत्व में टीम द्वारा रेस्क्यू कार्य चलाकर कुएं में अज्ञात लड़की की लाश को बाहर निकाल कर पुलिस को सुपुर्द कर दी गई मृतक का नाम आशा मीणा पिता कचरमल जाति मीणा उम्र 17 निवासी गौतम नगर अरनोद के रूप में पहचान हुई मौके पर अरनोद तहसीलदार नितिन मेहरावत, सीआई सुरेंद्र सोलंकी मय जाब्ता हैड कांस्टेबल नंदलाल मीणा,वीरेन्द्र सिंह,ओमप्रकाश उपस्थित रहे।



