Voice of Pratapgarh News @ महेश कुमार गुप्ता।
लालसोट के लाल जिला पुस्तकालयाध्यक्ष गौरव शर्मा ने चलाया अभियान
दौसा। भगतसिंह आभामंडल द्वारा मूक पक्षीयों की सेवार्थ चलाया जा रहा पंछी पुकार अभियान अब लालसोट से बाहर टोंक तक पहुंच चुका है।
दरअसल पेशे से अध्यापक , आभामंडल संयोजक अमन शर्मा राजपूर्ण के बड़े भाई जिला पुस्तकालयाध्यक्ष गौरव शर्मा ने इस पहल को टोंक में आरंभ किया।
गौरव ने बताया की सबसे पहले लाइब्रेरी परिसर व राजकीय कार्योलयों में परिंडे लगायें जायेंगे। पक्षियों की सेवा करने की प्रेरणा उन्हें अपनी मातृभूमि लालसोट से ही मिली है। महापुरुषों की स्मरण गाथा को युवाओं तक पहुंचाते हुए परिंडे लगायें जा रहे हैं। परिंडो में नियमित जल भरने हेतु जिम्मेदारी सुनिश्चित करी गयी।
लालसोट के पंछी पुकार अभियान को टोंक में आरंभ करने से निश्चित ही पंछीयो को वरदान मिलेगा।
गौरतलब है कि इस वर्ष आभामंडल द्वारा 221 परिंडे लगाने का संकल्प लिया गया है।
इस दौरान आभामंडल के सुरेश , सुमित , नीरज, पुरषोत्तम एवं विशाल , लखन , हनुमान मौजूद रहे।



