मनरेगा कार्य तलाई खुदाई एव निर्माण कार्य का जिला कलेक्टर द्वारा किया निरीक्षण

 

Voice of Pratapgarh News @ महेश कुमार गुप्ता।

दौसा। लालसोट की ग्राम पंचायत निर्झरना में चल रहे मनरेगा कार्य तलाई खुदाई एवं पीचिंग निर्माण कार्य भेरुजी नीचे का बुधवार को जिला कलेक्टर दौसा देवेंद्र कुमार द्वारा गहनता पूर्वक जांच/ निरीक्षण किया गया। जिला कलेक्टर के साथ उपखंड अधिकारी लालसोट नरेंद्र कुमार मीणा, सहायक अभियंता हरकेश मीणा, कनिष्ठ सहायक अनिल कुमार आर्य , कानजी मीणा , एमआईएस मैनेजर मनरेगा शाखा नेतराम मीणा, सरपंच प्रद्युम्न सिंह चौहान, ग्राम विकास अधिकारी दीपक कुमार सैनी ,मनरेगा योजना की प्रभावी मॉनिटरिंग कर रहे कनिष्ठ सहायक सांवल राम मीणा, मनरेगा योजना अंतर्गत मेट हरिओम योगी, गोविंद शर्मा डूंगरपुर, कुंजीलाल डीलर,वार्ड पंच मीठालाल मीणा, हजारीलाल मीणा ,गिर्राज मीणा, पप्पू लाल रणवा सहित मनरेगा श्रमिक/ ग्रामीण जन / अन्य विभाग के कार्मिक मौजूद रहे ।
मनरेगा योजना के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु मेट हरिओम योगी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। संतोषजनक पाया गया मनरेगा कार्य स्थल पर श्रमिकों के लिए ठंडा पानी ,आवश्यक मेडिकल किट एवं छायादार पेड़ पौधों के बीच स्थित तलाई पर कार्य कर रहे मजदूरों के कार्य से खुश होकर जिला कलेक्टर रूबरू हुए।

Recent Posts