Voice of Pratapgarh News @
प्रतापगढ़। सहायक अभियन्ता ग्रामीण धमोतर को ग्राम वासियों चोकड़ी ने घरेलु विद्युत कनेक्शन में रोजाना बिजली की रात्रि में एक दो घण्टे बिजली कटौती को बंद करने को लेकर ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने बताया कि अभी वर्तमान समय में गर्मी का मौसम है और विद्युत निगम वाले आये दिन हमारे गांव में लाईट बन्द कर देते है और रात्रि को भी एक दो घण्टे लाईट बन्द रहती है जिससे हमारे परिवार वाले परेशानियो का सामाना कर रहे है। तथा बाल बच्चे परेशान हो रहे है व गर्मी की वजह से बीमार हो रहे है हमने कई बार इस बारे में मोखिक व लिखित सूचना दी लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई और आये दिन लाईट बन्द कर रहे है।
गोपाल बंजारा चौकड़ी धमोतर ने बताया कि हमारे गांव की लाईट बिना कटौती के चलवाई जावे तथा हमारे गांव की रात्रि को लाईट बन्द नहीं करने का निवेदन किया।



