Voice of Pratapgarh News @
प्रतापगढ़। श्री पंचमुखी बालाजी महाराज दुधली टांडा राती घाटी की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को रात्रि में समस्त वानर सेना एवं लबाना समाज टांडा की और से दिव्य सुंदरकांड का पाठ मारूति मित्र मंडल अमलावद द्वारा वाचन किया गया।
गांव के दशरथ लबाना ने बताया कि श्री पंचमुखी बालाजी महाराज के दिव्य सुंदरकांड पाठ में श्री सिद्ध पीठ मोखमपुरा घोटारसी के बाल ब्रह्मचारी बाल संत गुरुदेव भी पधारे व उन्होंने बालाजी महाराज के दर्शन किए।
बाल संत गुरुदेव ने सुंदर काण्ड पाठ में मंगल मूर्ति रूप गुरू देव दया करना, मुझे राम चाहिए, मुझे दाम चाहिए, मारा गुरु देव ने मिलई दो ने, चित्रकूट की घाट घाट पर बीलडी जोवे बाट,राम मेरे घर आना सहित विभिन्न भजनो के माध्यम से प्रस्तुत दी।
इस दौरान सुंदरकांड पाठ में मारुती मित्र मंडल अमलावद द्वारा मंगल भवन अमंगल हारी, बालाजी घुमा दे मारो घोटो, छम छम नाचे वीर हनुमाना, दुनिया में देव हजारों में मेरे बालाजी का क्या कहना, कभी फुर्सत हो तो निर्धन के घर आ जाना, बांस की बासुरिया पर कान्हो घणो इतरावे सहित बालाजी महाराज के पाठ का वाचन किया गया। इसके उपरांत बालाजी महाराज की आरती व प्रसादी वितरण के साथ समापन किया गया। इस दौरान सैकडो की संख्या में समस्त वानर सेना एवं लबाना समाज टांडा, मानपुरा, करमदीखेड़ा, सिद्धपुरा व धमोतर के ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



