राजकीय कन्या महाविद्यालय, रामगढ़ पचवारा में योग शिविर का हुआ आयोजन

 

Voice of Pratapgarh News @ महेश कुमार गुप्ता।

दौसा। राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय रामगढ़ पचवारा के मुख्य आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी वैध डॉ. मस्तराम महंत ने छात्राओं व संकाय सदस्यों को योग और आयुर्वेद के महत्व के विषय में बताया तथा प्रत्येक व्यक्ति को योग को अपना कर मानव जीवन को सरल व सहज बनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान योग शिक्षिका सोनिया जांगिड़ व मोहित सोनी ने योग आसान व प्रणायाम करवाए।
डॉ. रवीन्द्र सिंह यादव ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान संकाय सदस्य डॉ. रवीन्द्र सिंह यादव, डॉ. लालचंद डंडिया, डॉ. अनमोल सिंह शेखावत, डॉ. अमृतलाल योगी, रामजीलाल मीना, राजेश वैष्णव सहित छात्राएं उपस्थित रही।

Recent Posts