सभी कार्यक्रम राजस्व मंत्री हेमंत मीणा की गरिमामय उपस्थिति में होंगे
Voice of Pratapgarh News @
प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे सामाजिक सरोकार कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार 31 मई को भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे , इसके अंतर्गत शहर में लोगों के पीने के पानी की प्याऊ लगाई जाएगी साथ ही मूक पक्षियों एवं पशुओं के पीने के पानी के लिए प्याऊ एवं परिंडे भी बांधे जाएंगे । भाजपा के जिला मीडिया संयोजक गोपाल धाभाई ने बताया कि प्रदेश भाजपा के आवाह्न पर भारतीय जनता पार्टी जिला प्रतापगढ़ द्वारा शुक्रवार को सामाजिक सरोकार के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे इसके तहत सुबह 10:30 बजे सुरजपोल चौराहे पर सती माता मंदिर के बाहर पीने के पानी का प्याऊ का उद्घाटन, 10:30 बजे नगर परिषद गार्डन में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे जाएंगे एवं दोपहर 11:00 बजे मिनी सचिवालय तहसील कार्यालय के बाहर प्याऊ का उद्घाटन किया जाएगा ।
सभी कार्यक्रम राजस्व मंत्री हेमंत मीणा की गरिमामय उपस्थिति में होंगे ।
राजस्व मंत्री हेमंत मीणा के अलावा इन कार्यक्रमों में जिला अध्यक्ष गोपाल कुमावत, सभापति रामकन्या प्रहलाद गुर्जर, मंडल अध्यक्ष उत्सव जैन एवं विधानसभा संयोजक रितेश सोमानी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।



