राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चांदसेन लालसोट में दसवीं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बालकों का किया अभिनंदन

 

Voice of Pratapgarh News ✍️ महेश कुमार गुप्ता।

दौसा। लालसोट उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चाँद सेन लालसोट दौसा में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा आयोजित कक्षा 10 में विद्यालय का परीक्षा परिणाम सत प्रतिशत रहने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा प्रतिभावान बालकों का किया अभिनंदन। इस अवसर पर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सपना गुर्जर 93 , 83/ एवं प्रिंस शर्मा 91% प्रिया बैरवा 89.50% अजय कुमार बेरवा, साहिल कुमार बेरवा ,लोकेश कुमार, अंजलि मीणा, मीनाक्षी शर्मा ,सागर कुमार महावर ,संजू मीणा ,साहिल बेरवा, कृष्णा गुर्जर ,गणेश महावर, कुंदन स्वामी, प्रियंका मीणा आदि का माला पहनकर एवं मिठाई खिलाकर प्रधानाचार्य द्वारा उज्जवल भविष्य की कामना के साथ अभिनंदन किया गया। इसअवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य कैलाश चंद मीणा ,रमेश चंद मीना ,महेश पाराशर ,दिनेश कुमार पारीक, जितेंद्र वर्मा ,सपना खंडेलवाल, हंसराज गुप्ता ,रामदयाल नागर, मोहनलाल गुर्जर आदि उपस्थित रहे।

Recent Posts