Voice of Pratapgarh News @✍️
प्रतापगढ़। जिला कलेक्टर डॉ. अंजली राजोरिया सोमवार को सीतामाता मेले को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेने सीतामाता अभ्यारण्य पहुंचे। जिला कलक्टर ने मेला स्थल पर छाया, पानी और हीटवेव के मद्देनजर आवश्यक सामग्री की उपलब्धता देखी और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा की जगह जगह कचरा पात्र लगाए जाए और यह सुनिश्चित किया जाए की गंदगी न फैले। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी और ग्राम जन उपस्थित रहे।



