Voice of Pratapgarh News ✍️
प्रतापगढ़। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे जिले में शपथ ग्रहण के समय खुशियां मनाई जाएगी और भव्य आतिशबाजी की जाएगी।
भाजपा के जिला मीडिया संयोजक गोपाल धाभाई ने बताया कि आज शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होने वाले शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी में उत्साह एवं खुशी का माहौल है ।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत ने बताया कि प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण के खुशियां पूरे जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाई जाएगी इस दौरान पूरे जिले में पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी भव्य आतिशबाजी करेंगे और मिठाईयां बांटकर खुशी मनाएंगे ।
मंडल अध्यक्ष उत्सव उज्जैन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान सूरजपोल गांधी चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारीयों द्वारा भव्य आतिशबाजी कर इस ऐतिहासिक क्षण की खुशियां मनाई जाएगी ।
जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत एवं मंडल अध्यक्ष उत्सव जैन ने पार्टी के सभी पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं से रविवार शाम 6:00 बजे सूरजपोल चौराहे पर इस ऐतिहासिक क्षण की खुशियों के साक्षी बनने हेतु अपील की है ।



