Voice of Pratapgarh News ✍️ महेश कुमार गुप्ता।
श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण जन्म पर झूम उठे श्रद्धालु
धरती पर जब धर्म की हानि होती है तब भगवान अवतार लेते हैं: विपुल महाराज
दौसा। शहर के सूरजपुरा गांव में चल रही है सात दिवसीय 9 से 16 जून तक श्रीमद् भागवत कथा में आचार्य पंडित विपुल कृष्ण महाराज ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया। श्रीकृष्ण की जन्म कथा का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे।
आचार्य विपुल कृष्ण महाराज ने सुनाई कथा
जब अत्याचारी कंस के पापों से धरती डोलने लगी, तो भगवान कृष्ण को अवतरित होना पड़ा। सात संतानों के बाद जब देवकी गर्भवती हुई, तो उसे अपनी इस संतान की मृत्यु का भय सता रहा था। भगवान की लीला वे स्वयं ही समझ सकते हैं। भगवान कृष्ण के जन्म लेते ही जेल के सभी बंधन टूट गए और भगवान श्रीकृष्ण गोकुल पहुंच गए। महाराज ने कहा कि जब-जब धरती पर धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान धरती पर अवतरित होते हैं। जैसे ही कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ पूरा पंडाल जयकारों से गूंजने लगा।
श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर जमकर झूमे
श्रीकृष्ण जन्म उत्सव पर नन्द के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की भजन प्रस्तुत किया तो श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर जमकर झूमे। एक-दूसरे को श्रीकृष्ण जन्म की बधाईयां दी गई, एक-दूसरे को खिलौने और मिठाईयां बाटी गई। कथा महोत्सव में महिलाओं ने कर भगवान श्री कृष्ण के जन्म की खुशियां मनाई। साथ ही महाराज ने भक्तों से कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का रसपान हर व्यक्ति को करना चाहिए।
इस दौरान कथा में कालू राम मीना जिला अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ, गोवर्धन पटेल, रामसहाय, बनवारी लाल व सैकड़ो गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।



