Voice of Pratapgarh News ✍️ महेश कुमार गुप्ता।
दौसा। लालसोट थाने में तैनात हैड कांस्टेबल उमराव सिंह की सड़क हादसे में मौत हो जाने के बाद पुलिसकर्मियों में शोक की लहर छाई हुई है। वहीं हैड कांस्टेबल उमराव सिंह की आत्मा की शांति के लिए पुलिसकर्मियों ने मंगलवार को लालसोट थाने पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
लालसोट थानाधिकारी हवा सिंह यादव ने बताया कि लालसोट थाने में तैनात हैड कांस्टेबल उमराव सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने के बाद पुलिस परिवार में शोक की लहर है। वही दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।



