Voice of Pratapgarh News ✍️
प्रतापगढ़। ह्यूमन राइट काउंसिल जिला प्रतापगढ़ की सभा का आयोजन ब्लॉक अरनोद में संजय शाह के परिसर में किया गय। बैठक की अध्यक्षता कर्नल जयराज सिंह एवं जिला अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा द्वारा की गई।
मीडिया प्रभारी दशरथ लबाना ने बताया बैठक में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के पश्चात ह्यूमन राइट से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई एवं जिला प्रतापगढ़ में ह्यूमन राइट संगठन के आधार स्तंभ एडवोकेट स्व. अजीत मोदी को दो मिनट मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं अरनोद नगर एवं ब्लाक कार्यकारिणी की घोषणा की गई एवं बाकी सभी ब्लॉक में कार्यकारिणी विस्तार हेतु ब्लॉक अध्यक्षों को निवेदन गया एवं सभी कार्यकर्ताओं के राष्ट्रीय स्तर से आए परिचय कार्ड एवं नियुक्ति पत्रो का वितरण किया गया। इस बैठक में महिला जिला अध्यक्ष रानी दौलत कुवंर, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कोठारी, जिला सचिव महावीर जैन अचनारा, जिला महामंत्री संजय शाह, प्रतापगढ़ नगर अध्यक्ष दीपेश कुनिया, संगठन सचिव असगर अली बोहरा, जिला उपाध्यक्ष नाथूलाल मीणा, अरनोद ब्लॉक अध्यक्ष अशोक भावसार, रितेश शर्मा, विशाल जैन, छोटीसादड़ी नगर अध्यक्ष गोपाल शर्मा, रमेश उपाध्यक्ष, अरविंद शर्मा, बबलू टांक, विष्णु प्रसाद नागदा, भगवती प्रसाद मेनारिया प्रतापगढ़, अरनोद एवं पीपलखूटं ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। सभा का संचालन जिला सचिव महावीर जैन अचनारा द्वारा किया गया ।



