नवीन बस स्टैंड जमात पर रोडवेज बसों के संचालन हेतु एसडीएम को दिया ज्ञापन

 

Voice of Pratapgarh News ✍️ महेश कुमार गुप्ता।

दौसा। लालसोट नगर में आने वाली सभी प्राइवेट एवं सरकारी रोडवेज बसों का संचालन जमात में स्थित नवीन बस स्टैंड पर पहले की तरह शुरू करने की मांग की है। लालसोट नगर पालिका द्वारा 15 करोड़ की लागत से नवीन बस स्टैंड का निर्माण करवाया गया है, लेकिन नवीन बस स्टैंड पर बसों का आवागमन नहीं होने के कारण शहरी क्षेत्र में यातायात का भारी दबाव बना हुआ है ,नवीन बस स्टैंड पर बसों का संचालन शुरू होने के बाद शहरी क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होगा और आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं से भी बचा जा सकेगा। बस संचालकों द्वारा मनमाने स्थान पर बसों को ठहराव के कारण शहर में जमावड़ा बना रहता है इससे शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ती जा रही है । जबकि नवीन बस स्टैंड पर सुलभ शौचालय एवं विश्राम स्थल की पूरी व्यवस्था उपलब्ध है।नवीन बस स्टैंड पर यात्रीभार नहीं होने के कारण शून्यता का विचरण हो रहा है, नवीन बस स्टैंड पर सारी सुविधाओं की उपलब्धता होने के कारण लोगों ने लालसोट एसडीएम नरेंद्र कुमार को ज्ञापन देकर ने इसे शीघ्र शुरू करवाने की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में प्रकाश दास स्वामी, गोपाल लाल गुप्ता, आमिर मोहम्मद, हिमांशु गर्ग, प्रेमचंद कंवाल, पृथ्वीराज सैनी ,रामदेव, सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Recent Posts