Voice of Pratapgarh News ✍️ तारूसिंह।
प्रतापगढ़। जिले के गांव उठेल में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास पुलिया पर बिजली का पोल झुक गया है इस पोल से लगभग दस से उपर कनेक्शन जुड़े हुए हैं।
बिजली का पोल नाले के ऊपर लगा हुआ है और पहली ही बारिश में ही झुक गया है।
इस संबंध में ग्रामीणों ने सहायक अभियंता को अवगत भी करवा दिया है सहायक अभियंता ने किसी भी प्रकार की समस्या का निदान करने के लिए कोई रिस्पांस नहीं दिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर बिजली विभाग के इस लाइन से किसी भी प्रकार की घटना दुर्घटना होती है तो जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
अगर कोई जान माल का नुकसान होता है तो कस्टमरी तरीके से हर्जाना वसूला जाएगा जिसमें बिजली विभाग बाध्य होगा,
साथ ही कानूनी तौर पर गुनहगार भी होगा।



