Voice of Pratapgarh News ✍️ किशोर कुमार छाबड़ा।
प्रतापगढ़। शहर के रामद्वारा में अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के रामद्वारा में ब्रह्मलिन संत श्री 108 रामदास महाराज का रजत निर्वाण महोत्सव दिनांक 1 जुलाई से 3 जुलाई तक प्रतापगढ़ रामद्वारा में विशाल रूप में मनाया जाएगा। इस हेतु रामस्नेही संप्रदाय के वरिष्ठ एवं विद्वान संतों का रामद्वारा में मंगल प्रवेश हुआ जिनका रामद्वारा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र राजसोनी द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रामद्वारा भक्त मंडल के गोपाल टेलर ने बताया कि इस सत्संग महोत्सव के अंतर्गत दिनांक 1 जुलाई को प्रातः 6:00 से एकदिवसीय अखंड राम नाम जप प्रारंभ होगा व प्रवचन प्रातः 9:00 बजे से 10:30 बजे तक होंगे संध्या के समय संध्या आरती साय: 7:00 बजे होगी एवं रात्रि में प्रवचन रात्रि 8:00 बजे से 10:00 तक होंगे। दिनांक 2 जुलाई को एकादशी की कथा का वाचन एवं सत्संग होगा एवं रात्रि में प्रवचनों के पश्चात जागरण होगा दिनांक 3 जुलाई को प्रातः 8:00 बजे ब्रह्मलिन संत रामदास महाराज के समाधि स्थल पर पूजन एवं तुलादान होगा उसके पश्चात रामद्वारा में प्रातः 10:00 बजे से प्रवचन होंगे इस हेतु रामद्वारा में आवश्यक तैयारी कर ली गई है एवं रामद्वारा में रामस्नेही भक्तों का आना प्रारंभ हो गया है जिनके आवास की व्यवस्था रामस्नेही नवयुवक मंडल द्वारा की गई है स्वरूपाबाई सत्संग महिला मंडल द्वारा रामद्वारा में सेवाएं दी जा रही है एवं नियमित रूप से सत्संग रामद्वारा में प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे तक चल रहा है रामद्वारा में संत दिव्येश राम महाराज एवं सेवाराम महाराज द्वारा सभी भक्तों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं एवं सभी भक्तों को इस महोत्सव में भाग लेकर धर्म का लाभ लेने का आवाहन किया गया है।



