
Voice of Pratapgarh News ✍️ किशोर कुमार छाबड़ा
प्रतापगढ़। श्री ब्रह्मज्योति संस्थान के तत्वावधान में श्री ब्रह्मज्योति वैदिक गुरुकुल का 12वा वार्षिक महोत्सव एवं सामूहिक निशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार दिनांक 11 जुलाई 2024 को दीपेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जानकारी देते हुए श्री ब्रह्मज्योति संस्थान के प्रवक्ता दीपेश आमेटा ने बताया कि उक्त आयोजन श्री हरि शुक्ल के सानिध्य में प्रातः 7 से गणपति पूजन एवं ग्रहशांति तत्पश्चात 12वा वार्षिकोत्सव व निशुल्क सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया गया 12वीं वार्षिक उत्सव आयोजन में संस्थान के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी द्वारा गत वर्ष सहयोग राशि व खाद्य सामग्री प्रदान करने वाले 100 से अधिक भामाशाहों का सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया एवं उन्हें उपरना उड़ाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
श्री ब्रह्म ज्योति वैदिक गुरुकुल के आचार्य दिनेश द्विवेदी ने बताया कि निशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में आज 11 ब्राह्मण बटुकों निशुल्क सामूहिक यज्ञोपवीत प्रदान की गई।



