राष्ट्रीय लोक अदालत में विद्युत विभाग से संबंधित 640 प्रकरणों का निस्तारण

Voice of Pratapgarh News ✍️ तारूसिंह 

प्रतापगढ़। शनिवार 13 जुलाई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड वृत प्रतापगढ़ के कुल 640 प्रकरणों का निस्तारण किया गया जिसमें निगम को 47.75 लाख की राजस्व प्राप्ति होगी। अधीक्षण अभियंता इंद्रराज मीणा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत अंतर्गत पीडीसी श्रेणी के पुराने बकायादारो के कुल 623 प्रकरणो का निस्तारण किया गया जिसमें 52.92 लाख रुपये की छूट दी जाकर 46.03 लाख रुपए की राशि निगम को जमा करने हेतु समझौते किए गए। इसी तरह वीसीआर से संबंधित कल 17 प्रकरणों का निस्तारण किया गया जिसमें 2.13 लाख रुपए की छूट दी जाकर 1.72 लाख रुपए की राशि जमा करवाने हेतु समझौते किए गए। राष्ट्रीय लोक अदालत में उक्त प्रकरणों का निस्तारण होने से निगम की राजस्व प्राप्ति में बढ़ोतरी होगी।

Recent Posts