श्री मैया कल्याण धाम पर प्रत्येक रविवार और मंगलवार को लगता दरबार

 

Voice of Pratapgarh News ✍️ किशोर कुमार छाबड़ा 

प्रतापगढ़। धरियावद रोड स्थित पशु चिकित्सालय के पीछे श्री मैया कल्याण धाम पर दिनों दिन आस्था व श्रद्धा बढ़ रही  है यहां पर प्रत्येक मंगलवार को मंदिर परिसर में पंचमुखी बालाजी का राम दरबार लगता है। मंगलवार दोपहर 12:15 बजे से 5:30 बजे तक एवं प्रत्येक रविवार को काली कल्याणी शक्तिपीठ का दरबार लगता है जिसमें सवेरे 9:00 बजे अभिषेक कर प्रतिमाओं को श्रृंगारित किया जाता है। दोपहर 12:15 बजे हवन में आहुतियां दी जाती है जो कि सवेरे 9:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक माताजी का दरबार लगता है जिसमें भक्ति से सराबोर भक्तों की संख्या और भक्ति अलग ही देखने को मिलती हैं, यहां पर भक्त आते हैं। जिससे श्रद्धालुओं की दिनों दिन इस मंदिर में भीड़ बढ़ती जा रही है। यहां पर गादी पर विराजित पुजारी एवं सेवक चंद्र प्रकाश वैष्णव द्वारा सेवा पूजा व निवारण होता है।

Recent Posts