Voice of Pratapgarh News ✍️ महावीर चन्द्र
सिरोही। आबुरोड़ में आज भाजपा की जिला कार्यसमिति बैठक में सांसद लुम्बाराम चौधरी,जिला प्रभारी व राज्यसभा सांसद मदन राठौड़,जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी,पंचायती मंत्री ओटाराम देवासी से आबूरोड़ नगर मण्डल व नगरपालिका अध्यक्ष मगन दान चारण ने अमरापुरी बाईपास पर पुल की मांग की ।
नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण ने बताया कि आबूरोड़ की बसावट काफी घनी ओर रोड काफी सकडे है।जिससे शहर की यातायात व्यवस्था ओर आवागमन में काफी परेशानी आती है,आज के दौर में हर घर मे 1दोपहिया ओर चारपहिया वाहन है,जिससे शहर का यातायात बहुत बढ़ चुका है।
मण्डल अध्यक्ष मनीष परसाई ने कहा की आबूरोड़ शहर के अमरापुरी शमशान घाट से रेवदर रोड तक बनास नदी के ऊपर एनिकेतनुमा ओवरब्रिज बनाने से शहर की यातायात व्यवस्था को डाइवर्ट कर यातायात का भार कम कर सकते है ,साथ ही शहर का जल स्तर को भी बड़ा सकते है।
इस दौरान नवमनोनित मण्डल महामंत्री राधेशयम शाक्य,दिपेश अग्रवाल,हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।



