Voice of Pratapgarh News✍???? महावीर चन्द्र
सिरोही। जिले में आबुरोड़ समस्त वाल्मीकि समाज एवं सफाई कर्मचारी यूनियन के बैनर तले समाज के पंच पटेल एवं यूनियन के पदाधिकारी की अध्यक्षता में आज राज्य व्यापारी आंदोलन को समर्थन करते हुए झाड़ू डाउन हड़ताल पर रहेंगे। जब तक वाल्मीकि समाज को परंपरागत कार्य करने वाले महेतर वाल्मीकि समाज को 100% प्राथमिकता नहीं दी जाती है सरकार द्वारा जब तक हड़ताल पर रहेंगे अनिश्चितकालीन।
इस हड़ताल का समस्त वाल्मीकि समाज समर्थन करता है।
इस मौके पर समाज के पंच पटेल एवं यूनियन के पदाधिकारी व सभी जमादार एवं समाज के सक्रिय कार्यकर्ता, एवं सफाई कर्मचारी स्थाई अस्थाई व समस्त वाल्मीकि समाज उपस्थित रहे।



